वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए
पुलिस ने मृतक के परिवार वालों से भी पूछताछ शुरू कर दी है
कोलकाता। बेहाला इलाके में सोमवार सुबह एक युवक का शव तालाब में तैरता हुआ मिलने से हड़कंप मच गया। घटना हरिदेवपुर थाना क्षेत्र के भुवन मोहन राय रोड की है, जहां सुबह करीब 8 बजे स्थानीय लोगों ने एक तालाब में शव को तैरते हुए देखा। सूचना मिलते ही हरिदेवपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को तालाब से बाहर निकालकर अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
स्थानीय सूत्रों के अनुसार, मृतक का नाम पलाश है और वह बेहाला के जेम्स लॉन्ग सरणी इलाके का रहने वाला था। युवक की मौत के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है, साथ ही घटना को लेकर कई तरह की अटकलें भी लगाई जा रही हैं। पुलिस का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारण का सही पता चल सकेगा। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि यह दुर्घटना थी या इसके पीछे कोई और वजह है। मामले की गहराई से जांच की जा रही है। इस घटना ने स्थानीय लोगों को झकझोर दिया है और लोग यह जानने को उत्सुक हैं कि आखिर पलाश की मौत किन परिस्थितियों में हुई। पुलिस ने मृतक के परिवार वालों से भी पूछताछ शुरू कर दी है।